सीएम धामी ने खिलाड़ियों संग लगाए चौके-छक्के, युवाओं से किया नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान।

सीएम धामी ने खिलाड़ियों संग लगाए चौके-छक्के, युवाओं से किया नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान।

सीएम धामी ने खिलाड़ियों संग लगाए चौके-छक्के, युवाओं से किया नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

पंचकूला। ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित नमो क्रिकेट लीग में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने मैदान पर उतरकर खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट भी खेला। उन्हें अपने बीच क्रिकेट खेलता देखकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। लीग में देश के विभिन्न हिस्सों से 30 से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  धारी तहसील में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खेल केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व, धैर्य और टीम भावना विकसित करने का सशक्त जरिया है। खेल के मैदान से जीत में विनम्रता और हार से सीख लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

 

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि ‘क्रिकेट को हां, नशे को ना’ केवल नारा नहीं, बल्कि युवाओं को स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की ओर ले जाने का संकल्प है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि अपनी ऊर्जा नशे में नहीं, बल्कि खेल, रचनात्मक कार्यों और राष्ट्र निर्माण में लगाएं।

यह भी पढ़ें 👉  पांच वोटों ने पलटा चुनाव का रुख, नीरज कंडारी बने पीएनजी कॉलेज के नए अध्यक्ष।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि जीवन में कोई लत लगानी है तो खेल और फिटनेस की लगाएं और यदि जुनून पालना है तो अपने सपनों व लक्ष्यों को हासिल करने का जुनून पालें। उन्होंने कहा कि एक युवा नशे से बचेगा तो एक परिवार बचेगा और परिवार सुरक्षित होंगे तो समाज भी मजबूत बनेगा।

 

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को नई पहचान मिली है। ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ जैसे अभियानों ने युवाओं को खेलों और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने हरियाणा की खेल प्रतिभाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच को भेजे, चार प्रतिष्ठानों को नोटिस।

 

 

मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करें। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और युवाओं ने सामूहिक रूप से ‘नशे को ना, खेल को हां’ का संकल्प लिया।