बिजली कटौती के खिलाफ क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने विद्युत उपखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

लालकुआ नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से हो रही अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ आज क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने विद्युत उपखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। यहां हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता व उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के कुमाऊं प्रवक्ता इमरान खान के सयुंक्त नेतृत्व में एकत्रित क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने विघुत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

बिजली कटौती के खिलाफ क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने विद्युत उपखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि अघोषित बिजली कटौती के कारण क्षेत्र के किसान ,व्यापारी सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा अंधाधुंध कटौती से जहां नागरिक उमस भरी गर्मी से बेहाल है वहीं विघुत कटौती से नगर के कई इलाकों की पेयजल आपूर्ति भी चौपट हो गई है उन्होंने लालकुआ में शीघ्र बिजली कटौती बंद न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें 👉  पारंपरिक आभूषणों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान दिलाने पर दिया जोर

बिजली कटौती के खिलाफ क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने विद्युत उपखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।

kj
tara