भुवन चंद्र पाण्डेय को पूर्व विधायक रणजीत रावत ने एवं कांग्रेस पार्टी की कई कमेटियों ने अपना समर्थन दिया।

भुवन चंद्र पाण्डेय को पूर्व विधायक रणजीत रावत ने एवं कांग्रेस पार्टी की कई कमेटियों ने अपना समर्थन दिया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नगर निकाय चुनाव में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा रामनगर नगर पालिका को ओपन सीट करने के पश्चात आज दिनांक 29 दिसंबर 2024 को शाम को कांग्रेस कार्यालय रामनगर में आयोजित बैठक में नगर कांग्रेस कमेटी रामनगर नें अपना समर्थन रामनगर नगरपालिका अध्यक्ष के लिए भुवन चंद्र पाण्डेय को दिया।

यह भी पढ़ें 👉  शासन ने अहमद नदीम को सौंपी नैनीताल की सूचना व्यवस्था की कमान, जिला सूचना अधिकारी का मिला अतिरिक्त प्रभार।

 

 

 

जिसका समर्थन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामनगर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालधन, नगर कांग्रेस कमेटी महिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिला कांग्रेस रामनगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिला कांग्रेस मालधन नें किया।

 

 

 

पूर्व विधायक रणजीत रावत में भी अपना समर्थन भुवन चंद्र पाण्डेय को दिया. इस दौरान सभा को सम्बोधित करते हुए नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा नें बताया की कल दिनांक 30 दिसंबर को सुबह 10 बजे भुवन चंद्र पाण्डेय की नामांकन रैली कांग्रेस कार्यालय रामनगर से निकलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बंद मकान की रेकी से लेकर ताला तोड़ने तक… नैनीताल पुलिस ने चोरों का पूरा खेल किया बेनकाब, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती का असर—लालकुआं पुलिस ने चोरी के माल सहित एक अभियुक्त को दबोचा, फरार साथी की तलाश जारी।

 

 

 

 

सभा को ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष ललिता उपाध्याय, हरिप्रिया सती, विमला आर्या आदि नें सम्बोधित करा. सभा का संचालन जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा नें किया।

यह भी पढ़ें 👉  आदर्श रामलीला समिति के संचालन और चुनाव पर उठे सवाल, प्रशासन ने कसा शिकंजा, शिकायत के बाद पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित, पंजीकरण से लेकर सदस्यता और वित्तीय लेनदेन तक की होगी पड़ताल।

 

 

सभा में सुमन जोशी, सतेश्वरी रावत, बाबर खान, गुलाम सादिक, गिरधारी लाल, सुमित शर्मा, धीरज सती, एन डी पंत, जावेद खान, नजाकत अली, मो मुजीब, पंकज पाण्डेय, ओम प्रकाश आर्यवंशी, अक्षत तिवारी, मोईन खान, भारत रावत, आनंद जोशी, शेर खान, कार्तिक पाण्डेय, हर्ष रावत, भास्कर चमियाल, कैलाश त्रिपाठी, मो हासिम, मो शकील, मोंटी नेगी चाँद खान, अमित बिष्ट आदि मौजूद रहे.