**मेहरा पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव “उमंग 2024” सफलतापूर्वक संपन्न**

**मेहरा पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव “उमंग 2024” सफलतापूर्वक संपन्न**

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

मेहरा पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव “उमंग 2024” बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिकता से भर दिया। छात्रों ने नृत्य, गीत, नाटक, भाषण आदि की मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। विशेष रूप से “नंदा-सुनंदा” नृत्य नाटिका ने अपनी सुंदर कोरियोग्राफी से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट की मात्रा मानक से कम, अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित।

 

 

विद्यालय के शिक्षकों, स्टाफ और छात्रों ने कड़ी मेहनत और समर्पण से “उमंग 2024” को एक भव्य सफलता में बदल दिया। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय नेगी, इंदर रावत, गणेश रावत और ताराचंद्र घिल्डियाल थे।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 एक तरफ पौधारोपण अभियान, दूसरी तरफ आम के बगीचे पर संकट! होटल निर्माण की तैयारी ने खड़े किए गंभीर सवाल।

 

 

 

विद्यालय के प्रबंधक कुबेर सिंह मेहरा और निदेशक पंकज सिंह मेहरा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विद्यालय ने अपनी 9 साल की यात्रा सफलता पूर्वक पूरी की है, जो अभिभावकों, शिक्षकों और कर्मचारियों के सहयोग के बिना संभव नहीं थी।

यह भी पढ़ें 👉  पति अंकुर छाबड़ा और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, तीन बच्चों को वापस पाने के लिए कोतवाली पहुंची तमन्ना।

 

 

 

“उमंग 2024” ने शिक्षा, संस्कृति और प्रतिभा के समन्वय का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया और इसे सभी ने अत्यंत सराहा।