हल्के वाहनों के लिए खुला भवाली- नैनीताल मार्ग।सुरक्षा के दृष्टिगत सांय के समय (अंधेरे होने पर) सभी वाहनों के लिए यातायात रहेगा प्रतिबंधित- जिलाधिकारी, नैनीताल। देखिए वीडियो..

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

नैनीताल। 09 अगस्त, 2022 जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में लोनिवि भवाली द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आज दोपहर में हल्के वाहनों के लिए भवाली- नैनीताल मोटर मार्ग खोल दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि अभी यह मार्ग सिर्फ हल्के वाहनों के लिए खोला गया है । सुरक्षा के दृष्टिगत अभी अँधेरे होने पर लगभग 06:30 बजे से प्रातः 05:30 बजे तक सभी वाहनों के आवागमन हेतु मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही लोनोवि द्वारा मार्ग में भारी वाहनों के यातायात हेतु भी निरन्तर कार्य किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट

जल्द ही भारी वाहनों के लिए भी मार्ग खोल दिया जाएगा। विदित है कि भारी वर्षा के कारण विगत दिनों यह मार्ग पहाड़ी आने से बंद हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  जहाँ ठगों का खेल खत्म, वहीं SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का एक्शन शुरू ,सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साईबर सिंडिकेट ध्वस्त, मुख्य सरगना राहुल यादव सहित 6 गिरफ्तार दो नाबालिक संरक्षण में, 11 मोबाइल, 12 सिम, 24 एटीएम, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक और लाखो की धनराशि बरामद।

जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल -8171555477

kj
tara