निर्दलीय प्रत्याशी भुवन डंगवाल ने अपने समर्थकों के साथ कानिया, नई बस्ती, गोजानी,चोरपानी आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।

निर्दलीय प्रत्याशी भुवन डंगवाल ने अपने समर्थकों के साथ कानिया, नई बस्ती, गोजानी, चोरपानी आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। नगर पालिका अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी भुवन डंगवाल ने अपने समर्थकों के साथ कानिया, नई बस्ती, गोजानी,चोरपानी आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।उन्होंने कहा कि वह सत्ता के लालची नहीं है बल्कि वह पालिका अध्यक्ष बनकर रामनगर का विकास करना चाहते हैं।कहा कि पिछले 15 सालों में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई, तीन साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में वारंटी गिरफ्तार।

 

 

 

अब जनता बदलाव चाहती है।बताया कि रामनगर की जनता ने उन्हें मौका दिया तो रामनगर में विकास की गंगा बहाई जाएंगी।उन्होंने बताया कि लोगों का भारी समर्थन उनको मिल रहा है उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपने चुनाव निशान सिलेंडर के निशान पर मोहर लगाने कि अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाली पड़े जंगल के पैच की बदलेगी तस्वीर, बनेगा नया पार्क; राकेश नैनवाल की पहल रंग लाई।

 

 

 

उन्होंने बताया कि दो महीने पहले अल्मोड़ा में सड़क हादसा हो गया था।जिसमें काफी लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। जिनको उपचार के लिए रामनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।बताया कि इस मामले में उन्होंने ने भी घायलों और मृतक के परिजनों की मदद की थी।इसी मामले में उत्कृष्ट कार्य को लेकर मंगलवार को प्रदेश के राज्यपाल उन्होंने सम्मानित करेंगे।