कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल एवं एसएसपी पंकज भट्ट ने बैठक लेकर अधिकारियों को जनपद में अतिक्रमण चिन्हित कर सूची बनाने के निर्देश दिये।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी 24 मार्च 2023 जिलाधिकारी ने नगर निगम, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी सहित कई विभागों के अधिकारियों को विभागीय भूमि में हुए अतिक्रमण को तत्काल चिन्हित कर सूची बनाने के साथ ही वृहद रूप में अतिक्रमण अभियान चलाने को कहा, इसके साथ ही शहर में यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे स्थानों को भी चिन्हित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने कहा कि भी विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण चिन्हित कर जल्द सूची बनाने के निर्देश दिये ताकि अतिक्रमण में कार्यवाही की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  स्ट्रीट लाइटों की लापरवाही पर अब रोज होगी निगरानी, दीपक रावत ने मांगी वार्डवार रिपोर्ट।

 

 

 

बैठक में अधिशासी अभिन्यता लोनिवि अशोक चौधरी, सिंचाई केएस बिष्ट, प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन के साथ ही नगर निगम, नगर पालिका, पुलिस, सिचाई, लोनिवि आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।