रामनगर: निर्दलीय प्रत्याशी भुवन डंगवाल ने मांगा वोट, विकास का वादा।

रामनगर: निर्दलीय प्रत्याशी भुवन डंगवाल ने मांगा वोट, विकास का वादा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर।नगर पालिका अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी भुवन डंगवाल ने अपने समर्थकों के साथ कानिया,नई बस्ती, गोजानी,चोरपानी आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।उन्होंने कहा किवह पालिका अध्यक्ष बनकर रामनगर का विकास करना चाहते हैं।कहा कि पिछले 15 सालों में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है।अब जनता बदलाव चाहती है।बताया कि रामनगर की जनता ने उन्हें मौका दिया तो रामनगर में विकास की गंगा बहाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  रैली से पोस्टर तक पर रोक, MBPG छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस ने प्रत्याशियों को समझाए नियम।

 

 

उन्होंने बताया कि लोगों का भारी समर्थन उनको मिल रहा है उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपने चुनाव निशान सिलेंडर के निशान पर मोहर लगाने कि अपील की है।वही बॉलीवुड लिटिल मास्टर सोमांश डंगवाल भी अपने पिता भुवन डंगवाल के साथ वोट मांग नजर आए।सोमांस डंगवाल ने रामनगर के लोगों से कहा कि रामनगर की तरक्की और खुशहाली के लिए उनके पिता भुवन डंगवाल को वोट दे।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी की फोटो पर अश्लील कमेंट करना पड़ा भारी, फर्जी इंस्टाग्राम ID बनाने वाला गिरफ्तार।

 

 

 

उन्होंने कहा कि उनके पिता भुवन डंगवाल रामनगर के लोगों के लिए कई मामलों में संघर्ष किया और कर रहे हैं।विकास की सोच उनके पिता भुवन डंगवाल के पास है।आने वाली 23 जनवरी अध्यक्ष प्रत्याशी मेरे पिता भुवन सिंह डंगवाल को अधिक से अधिक लोग सिलेंडर के निशान पर मुहर लगा कर अपना मत शहर के विकास और प्रगति के लिए दे।