एसएसपी नैनीताल ने 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया।

एसएसपी नैनीताल ने 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया।
ख़बर शेयर करें -

एसएसपी नैनीताल ने 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स को ब्रीफ किया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल, 28 जनवरी 2025: एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 की कुशल मेज़बानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस फोर्स को गौलापार स्टेडियम हल्द्वानी में ब्रीफ किया। इस दौरान एसपी सिटी ने यातायात व्यवस्था, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, और भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में महिला शक्ति का प्रदर्शन, मशाल यात्रा से उठा अधिकारों का सवाल।

 

एसएसपी मीणा ने पुलिसकर्मियों को शालीनता बनाए रखने, ड्यूटी स्थल का निरीक्षण करने, और केवल अधिकृत व्यक्तियों और वाहनों को ही चेकिंग के बाद प्रवेश देने के निर्देश दिए। साथ ही, खिलाड़ियों के होटल में पुलिस कर्मियों की तैनाती और महिलाओं के लिए चेकिंग व्यवस्था को भी प्रभावी बनाने की बात कही गई।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में संपन्न हुआ 03 दिवसीय NAFIS/MCU प्रशिक्षण* *पुलिस अधीक्षक संचार मठपाल ने प्रमाण पत्र बांटते हुए कहा— "वैज्ञानिक साक्ष्यों से बढ़ेगी विवेचना की गुणवत्ता और दोषसिद्धि दर*

 

उन्होंने यह भी बताया कि आयोजन स्थलों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से तीन सुपर जोन, पांच जोन, और बारह सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा व्यवस्था में एलआईयू, आईटीबीपी, पीएसी और स्थानीय पुलिस बल की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बाल सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 1098 हेल्पलाइन के प्रचार पर जोर।

 

 

साथ ही, अग्निशमन सुरक्षा के उपकरणों का निरीक्षण भी किया जाएगा और सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के संबंध में रोजाना ब्रीफ किया जाएगा।