एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर विशेष अभियान जारी।

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर विशेष अभियान जारी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस की विशेष पहल।

 

 

 

नैनीताल पुलिस द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2025” और सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लोक गायक मीना राणा, खुशी जोशी व अन्य कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन

 

थाना खनस्यू

राजकीय इंटर कॉलेज गरगड़ी में आयोजित जागरूकता सम्मेलन में 349 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभाव और साइबर धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी गई। पुलिस ने छात्रों को नशे की रोकथाम में सहयोग देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना थानाध्यक्ष खन्स्यु विजय पाल को देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर भी जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, नशे के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान, होली पर्व पर सघन चेकिंग में  2 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार।

रामनगर पुलिस

चौकी प्रभारी पीरुमदारा सुनील धानिक के नेतृत्व में क्षेत्र की बस्तियों में 21 नशा करने वालों की काउंसलिंग की गई। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत स्थानीय लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

थाना कालाढूंगी

चौकी प्रभारी बैलपड़ाव कृष्ण गिरी द्वारा बेलपड़ाव चौराहे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। आम जनता को ओवर स्पीड, नशे में वाहन चलाने, खतरनाक ड्राइविंग और मोबाइल के इस्तेमाल से बचने के लिए प्रेरित किया गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के सौदागर को दबोचा, 199.15 ग्राम चरस बरामद।

पुलिस का संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि समाज को नशे के खतरे से बचाया जा सके और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।

 

मीडिया सेल, जनपद नैनीताल