सत्यापन न कराने पर 27 लोगों पर 10-10 हजार का चालान, 22 से 4,750 रुपये जुर्माना वसूला।

सत्यापन न कराने पर 27 लोगों पर 10-10 हजार का चालान, 22 से 4,750 रुपये जुर्माना वसूला।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर थाना बनभूलपुरा एवं काठगोदाम क्षेत्र में पुलिस ने बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना सत्यापन व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो, ई-रिक्शा चालकों सहित अन्य वाहनों की सघन जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत में एक कॉल बनेगी सुरक्षा की ढाल”—SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी, SP संचार रेवाधर मठपाल के नेतृत्व में छात्राओं को सिखाया गया Dial-112 और SOS का इस्तेमाल, आपात स्थिति में घबराएं नहीं, SOS दबाएं या 112 डायल करें—पुलिस हर समय आपकी सहायता के लिए तैयार।

बनभूलपुरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 51 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 10 वाहन (09 ऑटो, 01 बाइक) सीज किए। इसके अलावा, सड़क पर अवैध रूप से फड़-फेरी लगाने वाले 24 लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत 10-10 हजार रुपये का कोर्ट चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

काठगोदाम पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाते हुए 50 लोगों का सत्यापन कराया और सत्यापन न कराने पर 03 लोगों पर 10-10 हजार रुपये का चालान किया गया। इसके अलावा 22 लोगों पर चालानी कार्रवाई कर 4,750 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट

नैनीताल पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

– मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस 

kj
tara