सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा: नाबालिगों के वाहन चलाने पर SSP नैनीताल की सख्ती, नाबालिग को वाहन देने पर FIR, तल्लीताल पुलिस की कार्रवाई।

सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा: नाबालिगों के वाहन चलाने पर SSP नैनीताल की सख्ती, नाबालिग को वाहन देने पर FIR, तल्लीताल पुलिस की कार्रवाई।
ख़बर शेयर करें -

सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा: नाबालिगों के वाहन चलाने पर SSP नैनीताल की सख्ती, नाबालिग को वाहन देने पर FIR, तल्लीताल पुलिस की कार्रवाई।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल, 27 फरवरी 2025वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP)  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नाबालिगों के वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तल्लीताल पुलिस ने चेकिंग के दौरान 02 नाबालिगों को बाइक चलाते हुए पकड़ लिया और वाहन स्वामी के खिलाफ FIR दर्ज की

यह भी पढ़ें 👉  मोहर्रम को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन निगरानी और रातभर चला सघन चेकिंग अभियान, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी।

क्या है मामला?

तल्लीताल डांट चौराहे पर पुलिस चेकिंग के दौरान SP क्राइम/यातायात डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री रमेश बोरा की टीम ने UK-04J-9457 नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो नाबालिग छात्रों (उम्र 17-17 वर्ष) को रोका। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे इंटरमीडिएट के छात्र हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राइजिंग सिटी' में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संदेश, विकास की रफ्तार को मिलेगी नई उड़ान।

वाहन स्वामी विजय मंडल (निवासी बिंदुखत्ता, लालकुआं) को नाबालिग को वाहन सौंपने के दोषी पाए जाने पर MV एक्ट की धारा 199A के तहत FIR दर्ज की गई।SSP नैनीताल की अपील:

🔹 नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।
🔹 यह एक दंडनीय अपराध है और गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है।
🔹 बच्चों की सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर अफवाहों पर श्रद्धालुओं का जवाब, बोले- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुचारु।

🚔 नैनीताल पुलिस का यह अभियान सड़क सुरक्षा के लिए निरंतर जारी रहेगा।

📰 मीडिया सेल – नैनीताल पुलिस


ख़बर शेयर करें -