मासूम का किया अपहरण, पढ़ें क्या है पूरा मामला।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

रुद्रपुर – ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र अंतर्गत आजादनगर में एक युवक घर से एक मासूम बच्ची को टुक-टुक पर बैठकर अपहरण कर ले गया। इस मामले में पीड़ित परिवार ने थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शमशान घाट रोड आजादनगर के रहने वाले नेम सिंह पुत्र रामभरोसे ने पुलिस को बताया कि 27 अप्रैल की दोपहर वह अपने कमरे में सोया हुआ था, इसी दौरान एक व्यक्ति उनके घर पर आया, थोड़ी देर बाद जब घर से बाहर आए तो वहां खड़े व्यक्ति से पूछताछ करने पर पता चला कि वह खुडामा पीलीभीत उत्तर प्रदेश का रहना वाला है। यहां राम अवतार को दावत देने आया है। नेम सिंह का कहना है वह घर के अंदर चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं के सपनों को पंख देने की तैयारी, शिक्षा से रोजगार तक अवसर बढ़ाने में जुटी धामी सरकार।

 

कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी ने बताया कि उसकी नाबालिग किशोरी को कोई टुक-टुक पर बैठकर ले जा रहा है। नेमसिंह का आरोप है कि उसे संदेह है कि उसकी सात वर्षीय पुत्री को उस व्यक्ति द्वारा ही बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। जिसका अब तक कुछ पता नहीं चला है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे, न्याय की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, रानीखेत रोड पर राज्य सरकार का पुतला फूंका, कांग्रेस नेताओं ने उठाए VIP और साक्ष्यों से जुड़े सवाल।

 

पुलिस ने नेमसिंह की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अभी भी किशोरी की खोजबीन कर रही है। पिता को किसी अनहोनी का डर सता रहा है। थाना प्रभारी सुंदरम शर्मा ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।