ग्राफिक एरा भीमताल परिसर मैं फाउडनेशन डे पर लॉन्च हुआ मिशन इको ब्रिक्स।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में इको क्लब, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, डिपार्टमेंट ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग अवंम डिपार्टमेंट ऑफ सिविल इंजीनियर ने संयुक्त रूप से परिसर के निदेशक प्रो० डॉ० एम०सी० लोहानी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर लॉन्च किया मिशन इको ब्रिक्स। विश्वविद्यालय का इको क्लब कई स्तर पर प्लास्टिक बॉटल एवम प्लास्टिक के अन्य उद्पादो को कमसेकम इस्तेमाल करने हेतु जागरूक अभियान चला रही है। इसी क्रम में कुछ समय पहले अखबार के लिफाफे इको वॉरियर्स ने बना कर डोनेट करे थे, साथ ही यूज्ड प्लास्टिक बॉटल तथा डब्बों के साथ एक इको गार्डन की भी स्थापना की थी।

यह भी पढ़ें 👉  पति अंकुर छाबड़ा और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, तीन बच्चों को वापस पाने के लिए कोतवाली पहुंची तमन्ना।

 

इसी क्रम को जारी रखते हुए अब यूज्ड प्लास्टिक मैटेरियल एवम बॉटल डब्बों से आधुनिक तकनीक का सहारा लेकर ब्रिक्स बनाने का काम विश्वविद्यालय स्तर पर शुरू किया गया है। इस मिशन को लॉन्च करने मैं मुख्य रूप से इको क्लब की फैकल्टी कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर फरहा खान, मैकेनिकल विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जगदीश मेहता एवम सिविल विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अजय कुमार ने बीड़ा उठाया है। इस मिशन में विश्वविद्यालय के छात्र, छात्राओं को भी शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट की मात्रा मानक से कम, अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित।

ग्राफिक एरा भीमताल परिसर मैं फाउडनेशन डे पर लॉन्च हुआ मिशन इको ब्रिक्स।

 

ताकि वह भी समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझे और आने वाली पीढ़ी एक स्वच्छ प्रदूषण मुक्त समाज की स्थापना कर सके। इस मिशन को शुरू करने मैं एस्टेट सुपरवाइजर निशांत खान, हर्षल कन्नौजिया, रोहित जीना, अंजली चंदोला, नितेश, सौम्या, रिचा, आइशना एवम अन्य छात्रों ने सहयोग दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की बुनियाद को मिला सम्मान! रामनगर में बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों के लिए संजय डॉल्बी ने आयोजित किया विशेष समारोह।

ग्राफिक एरा भीमताल परिसर मैं फाउडनेशन डे पर लॉन्च हुआ मिशन इको ब्रिक्स।