अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया खुलासा।

अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया खुलासा।

अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया खुलासा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में अवैध संबंधों के चलते एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पथरी थाना क्षेत्र में गुरुद्वारे के सेवादार सुखपाल सिंह की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही घटना में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली गई है।

सड़क किनारे मिला शव, जांच में खुला राज

पुलिस के अनुसार, 18 मार्च की सुबह शाहपुर शीतला खेड़ा में सड़क किनारे एक अज्ञात शव पड़ा मिला था। बाद में उसकी पहचान 49 वर्षीय सुखपाल सिंह पुत्र सीताराम निवासी शाहपुर शीतला खेड़ा, थाना पथरी के रूप में हुई। मृतक के भाई पवन सिंह ने 19 मार्च को हत्या का मुकदमा दर्ज कराते हुए अपनी भाभी रितु और उसके प्रेमी रितिक पर शक जताया था।

यह भी पढ़ें 👉  बाजपुर तहसील में प्रमाण पत्रों के फर्जीवाड़े पर उठे सवाल, एक पटवारी के निलंबन से आगे जांच की मांग क्या अन्य आईडी से भी जारी हुए प्रमाण पत्र? तहसील स्तर पर जिम्मेदारी तय करने की उठी मांग।

सीसीटीवी और कॉल डिटेल से मिला सुराग

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। साथ ही मृतक और संदिग्धों की मोबाइल कॉल डिटेल की जांच की गई।

जांच में सामने आया कि सुखपाल सिंह अमृतसर के एक गुरुद्वारे में सेवादार थे। पत्नी रितु ने ही उन्हें 17 मार्च को हरिद्वार बुलाया था। इसी आधार पर पुलिस ने रितु पर नजर रखनी शुरू की और गुरुवार को उसे तथा उसके प्रेमी रितिक (निवासी ग्राम टांडा जीतपुर, भिक्कमपुर, लक्सर) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र चुनाव में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन—फ्लैग मार्च से दिया संदेश, अराजकता की कोई जगह नहीं* *SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. पहुँचे ग्राउंड जीरो पर, सुरक्षा व्यवस्था परखी और पुलिस बल को दिए सख्त निर्देश, चुनाव की आड़ में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी तत्काल कार्यवाही।

प्लान के मुताबिक की हत्या

सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने हत्या की साजिश रचने की बात कबूल कर ली।
🔹 रितु और रितिक के बीच अवैध संबंध थे, जिसमें सुखपाल बाधा बन रहा था।
🔹 सुखपाल पत्नी को प्रेमी से बात करने से रोकता था, लेकिन दोनों चोरी-छिपे मिलते थे।
🔹 जब सुखपाल उनके रिश्ते में बाधा बनने लगा तो दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच दी।

ऐसे दी गई हत्या को अंजाम

🔸 17 मार्च को सुखपाल पत्नी के बुलाने पर हरिद्वार पहुंचा।
🔸 लक्सर बस अड्डे पर रितिक कार लेकर पहुंचा और सुखपाल को रिसीव किया।
🔸 रास्ते में पहले उसे शराब पिलाई, जिससे वह नशे में हो जाए और विरोध न कर सके।
🔸 जब वह पूरी तरह नशे में आ गया, तो रितिक ने उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी।
🔸 शव को झाड़ियों में फेंक दिया और फरार हो गए।
🔸 हत्या के बाद दोनों शादी करने की योजना बना रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  नगरपालिका के स्टोर से पशु बाजार तक अनियमितताओं का खुलासा, 28 लाख के टेंडर पर सवाल, ईओ का वेतन रोकने के निर्देश।

पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

पुलिस ने बताया कि रितु के कहने पर रितिक ने हत्या की। रितिक भी ऋषिकेश के एक गुरुद्वारे में सेवादार है। पुलिस ने दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।