उप-कोषाधिकारी सुरेश चन्द्र जोशी सेवानिवृत्त, कोषागार नैनीताल में हुआ सम्मान समारोह।

उप-कोषाधिकारी सुरेश चन्द्र जोशी सेवानिवृत्त, कोषागार नैनीताल में हुआ सम्मान समारोह।
ख़बर शेयर करें -

उप-कोषाधिकारी सुरेश चन्द्र जोशी सेवानिवृत्त, कोषागार नैनीताल में हुआ सम्मान समारोह।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। कोषागार नैनीताल में आज उप-कोषाधिकारी बेतालघाट, सुरेश चन्द्र जोशी के सेवानिवृत्त होने पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनकी 40 वर्षों की निरंतर सेवा की सराहना की गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  SOG और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, सट्टा खेलते तीन युवक गिरफ्तार।

मुख्य कोषाधिकारी दिनेश कुमार राणा ने सुरेश चन्द्र जोशी की कार्यकुशलता, निपुणता और वाद संबंधी प्रकरणों के यथासमय निस्तारण को लेकर उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री जोशी ने अपनी सेवा के दौरान कोषागार की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में अहम योगदान दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई, अवैध शराब के 30 मुकदमे दर्ज, जंगल से 25 लीटर कच्ची शराब बरामद।

समारोह में सेवानिवृत्त सहायक कोषाधिकारी मनोज साह, सेवानिवृत्त सहायक कोषाधिकारी आनन्द प्रकाश, सेवानिवृत्त कोषाधिकारी भूपेन्द्र सिंह बिष्ट सहित कोषागार परिवार के रणजीत सिंह नेगी, रितेश मेहरा, पूजा पडलिया खुल्वे, नीतू आर्या, बसन्त जोशी, पूजा कन्याल, जय भारती, कमल सुनौरी, सुनील रावत आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  डीजीपी उत्तराखण्ड ने कांवड़ यात्रा मार्गों का किया स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा।

समारोह के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री जोशी को सम्मानित किया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।