अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष (IYC-2025) के उपलक्ष्य में हल्द्वानी में “Empowering Women through Cooperatives” कार्यक्रम का भव्य आयोजन।

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष (IYC-2025) के उपलक्ष्य में हल्द्वानी में “Empowering Women through Cooperatives” कार्यक्रम का भव्य आयोजन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष (IYC-2025) के उपलक्ष्य में हल्द्वानी नगर निगम परिसर में “Empowering Women through Cooperatives” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के सहकारिता, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को पहली बार एक अलग सहकारिता मंत्रालय प्राप्त हुआ है, जो एक ऐतिहासिक कदम है। इसी के अंतर्गत वर्ष 2025 को “सहकारिता का वर्ष” के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव में बड़ी वारदात की थी तैयारी, नैनीताल पुलिस ने पहले ही बिगाड़ दिया गैंग का खेल।

डॉ. रावत ने जानकारी दी कि उत्तराखंड में सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए 1,100 कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है, जिनमें 10 सहकारी मेले और सभी सहकारी बैंकों में 2-3 विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि 2 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाया जाए, जिनमें से 50,000 महिलाएं नैनीताल जनपद से होंगी। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपनी स्थानीय समितियों से जुड़ें और सचिवों से संपर्क कर विभिन्न सरकारी प्रोजेक्ट्स का लाभ उठाएं।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव के अंतिम दौर में मारपीट पर SSP NAINITAL का तत्काल एक्शन, MBPG कॉलेज हल्द्वानी में दो गुटों के बीच विवाद—02 युवक गिरफ्तार, अन्य अराजक तत्वों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्यवाही जारी।

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु 5 लाख रुपये तक के ऑनलाइन ऋण की सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही, हर ग्राम सभा में सहकारी समितियों की स्थापना की जा रही है, जिनमें 33% आरक्षण महिलाओं के लिए सुनिश्चित किया गया है।

कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और सहकारी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान लगभग 40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए तथा सहकारी बैंकिंग में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिला अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद खुले फाटो और हाथी डंगर पर्यटन जोन, जंगल सफारी को उमड़े पर्यटक, विधायक दीवान सिंह बिष्ट और डीएफओ पुनीत तोमर ने किया शुभारंभ, नाइट सफारी और ट्री हाउस रहेंगे खास आकर्षण।

इस अवसर पर जिला महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र पल्लवी गुप्ता, मुख्य कृषि अधिकारी रितु कुकरेती, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, सूचना अधिकारी, मीडिया सेंटर प्रियंका जोशी समेत कई महिला अधिकारियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महापौर गजराज सिंह, विधायक बंशीधर भगत, राज्य मंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, सीडीओ अशोक कुमार पांडे, राजेंद्र सिंह नेगी, बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत सहित बड़ी संख्या में SHG महिलाएं, सहकारी बैंक कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।