रामनगर में लगा मिनी वर्ल्ड, ट्रेड फेयर में उमड़ा जनसैलाब, इंडिया गेट, दुबई सिटी और लंदन ब्रिज बने आकर्षण का केंद्र, बच्चों-बड़ों के लिए झूले और नावें भी उपलब्ध।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर में लगा मिनी वर्ल्ड, ट्रेड फेयर में उमड़ा जनसैलाब, इंडिया गेट, दुबई सिटी और लंदन ब्रिज बने आकर्षण का केंद्र, बच्चों-बड़ों के लिए झूले और नावें भी उपलब्ध।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। मोहल्ला खताड़ी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में हिंदुस्तान ट्रेड फेयर की ओर से भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के प्रभारी राजेश राणा ने बताया कि यह मेला 25 मार्च से शुरू हुआ है और 25 अप्रैल तक चलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मौत का खेल खत्म – 6 घंटे में SSP NAINITAL मंजुनाथ ने खोली दोहरे हत्याकांड की परतें* *नशे में धुत दरिंदों ने युवक-युवती की बेरहमी से हत्या को दिया था अंजाम, हल्द्वानी पुलिस ने 04 आरोपियों को ताबड़तोड़ कार्यवाही में पकड़ा* *SSP डॉ0 मंजुनाथ का सख्त संदेश – “समाज में ऐसे अपराधियों की कोई जगह नहीं।”*

बीते दिनों मेले का शुभारंभ रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने फीता काटकर किया। मेला क्षेत्र में लोगों के लिए मनोरंजन और सेल्फी के कई आकर्षण बनाए गए हैं। सेल्फी प्वाइंट में इंडिया गेट, दुबई सिटी और लंदन ब्रिज की थीम पर तैयार सेट विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व बैंक सहायतित योजनाओं की निरंतर मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

मेले में बच्चों, महिलाओं और बड़ों के लिए झूले, नाव और अन्य मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध हैं। खाने-पीने के शौकीनों के लिए हलवा-पराठे व विभिन्न व्यंजनों की दुकानें लगाई गई हैं। वहीं, खरीदारी के लिए कपड़े, खिलौने, घरेलू सामान और सजावटी वस्तुओं की कई दुकानें लोगों को आकर्षित कर रही हैं।

प्रभारी ने बताया कि मेले के प्रचार-प्रसार के लिए नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों के माध्यम से प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित मेले में आकर घूमने और मनोरंजन का आनंद लें। मेले शाहरुख शेरिया, मोहीन अंसारी, अनस, जीशान कुरैशी, शोएब कुरैशी फरमान अली, शाहरुख सहारा, नाजिम सलमान, चांद खान, नाजिम आदि मेले में खरीदारी करते हुए और लुफ्त उठाते नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  कोर एरिया में मोबाइल प्रतिबंध पर स्पष्ट आदेश की मांग, जिम कॉर्बेट नेचर गाइड एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन।