अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 18 घरेलू सिलेंडर जब्त।

अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 18 घरेलू सिलेंडर जब्त।

अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 18 घरेलू सिलेंडर जब्त।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी, जिलाधिकारी वंदना के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा एवं जनसुरक्षा के तहत मंगलवार सायं हल्द्वानी नगर के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व उपजिलाधिकारी राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, और पूर्ति निरीक्षक राहुल डांगी ने किया।

छापेमारी के दौरान बनभूलपुरा क्षेत्र में एक प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मौके से 18 घरेलू एलपीजी सिलेंडर, एक इलेक्ट्रिक मोटर, रिफिलिंग मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में तड़के कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से किया वार; खून से सनी मिली कार।

प्रशासन के अनुसार, घरेलू उपयोग के गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न केवल खतरनाक है बल्कि यह कानूनन दंडनीय अपराध भी है। इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने CM धामी से की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं।

एसडीएम राहुल शाह ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी ऐसी संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दें तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष्मान कार्डधारकों को इलाज में परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क।

इस छापेमारी अभियान में पूर्ति निरीक्षक राहुल डांगी, तहसीलदार लालकुआं कुलदीप पांडे, राजस्व उप निरीक्षक नीरज चौहान, तथा नगर निगम, राजस्व और पुलिस विभाग की टीम शामिल रही।

एसडीएम ने यह भी अवगत कराया कि प्रशासन भविष्य में भी इस प्रकार की सघन निगरानी व छापेमारी कर जनसुरक्षा सुनिश्चित करता रहेगा।