आयुष्मान कार्डधारकों को इलाज में परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क।

आयुष्मान कार्डधारकों को इलाज में परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल, 11 सितंबर 2026। आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थियों को उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों की सूची और संपर्क नंबर जारी किए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध अथवा गैर-सूचीबद्ध निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान समस्या आने पर लाभार्थी सीधे सीएमओ से संपर्क कर सकते हैं।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्डधारकों को योजना के तहत उपचार प्राप्त करने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसी अस्पताल में उपचार के दौरान समस्या, योजना से संबंधित शिकायत या अन्य कठिनाई होने पर तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इसकी जानकारी दी जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग शिकायत का संज्ञान लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पहुंचे सीएम पुष्कर धामी, जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश।

आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पताल

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, आई विजन प्राइवेट लिमिटेड में नेत्र चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध है। संपर्क नंबर 8126262643 है। बॉम्बे हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स व पॉलीट्रॉमा की सेवाएं हैं। संपर्क 9917466072

 

 

 

वेदांता नेत्रालय में नेत्र चिकित्सा के लिए 9837362220, रही केयर प्राइवेट लिमिटेड में जनरल मेडिसिन के लिए 9779925382 और बृजेश अस्पताल में विभिन्न विशेषज्ञ सेवाओं के लिए 6396261710 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

 

बृजलाल अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स और ईएनटी की सुविधा है। संपर्क 8533838306बाबा नीम करोली मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर में जनरल मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स, पॉलीट्रॉमा और आपातकालीन सेवाएं सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। संपर्क 7300919149

यह भी पढ़ें 👉  तमंचा और कारतूस लेकर घूमना पड़ा भारी, रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

 

 

साई अस्पताल में कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स एवं यूरोलॉजी की सेवाएं हैं। संपर्क 9639929360आदर्श इंस्टीट्यूट ऑफ यूरोलॉजी एंड लेप्रोस्कोपी में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, यूरोलॉजी एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा है। संपर्क 7087434647

 

 

 

उजाला सिग्नस सेंट्रल अस्पताल में कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, नवजात देखभाल, नेत्र चिकित्सा, ऑर्थोपेडिक्स, बाल चिकित्सा, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और यूरोलॉजी सहित सेवाएं उपलब्ध हैं। संपर्क 8194005414सुभानु आई अस्पताल का संपर्क नंबर 9068991180 है।

 

 

 

अनाअर्जुन मेटरनिटी एंड रिसर्च सेंटर से 9456169935, द ब्राइट अस्पताल से 9997191805, नीलकंठ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल से 7534818002, एसके गुप्ता नर्सिंग होम एंड अस्पताल से 9759016789 और स्टार हॉस्पिटल मैटरनिटी एंड लेप्रोस्कॉपी सेंटर से 7428323254 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ी फलों से कारोबार तक पहुंचा महिलाओं का हुनर, आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मिसाल बना शीतल स्वयं सहायता समूह।

 

 

 

इसी तरह संजीवनी अस्पताल का संपर्क नंबर 8077125259, अग्रवाल क्लिनिक एंड नर्सिंग होम का 9639371371, डॉ. यतींद्र मोहन बहुगुणा का 8191018585, ज्योति नेत्रालय का 9411327717 और चंदन अस्पताल का 9415647116 है।

 

 

 

बजाज सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में जनरल मेडिसिन, न्यूरोसर्जरी एवं ऑर्थोपेडिक्स की सेवाएं उपलब्ध हैं, जिसका संपर्क नंबर 9997708749 है। वहीं दृष्टि सेंटर फॉर एडवांस्ड आई केयर में उन्नत नेत्र चिकित्सा की सुविधा है और इसका संपर्क नंबर 9871576618 है।

 

 

 

सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने आयुष्मान कार्डधारकों से अपील की कि उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर चुप न रहें और तत्काल स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दें, ताकि मामले का समय पर संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

kj
tara