नंधौर नदी के चैनलाईज़ेशन हेतु संयुक्त निरीक्षण, भूमि कटाव रोकने के लिए बनेगी विस्तृत योजना।

नंधौर नदी के चैनलाईज़ेशन हेतु संयुक्त निरीक्षण, भूमि कटाव रोकने के लिए बनेगी विस्तृत योजना।

नंधौर नदी के चैनलाईज़ेशन हेतु संयुक्त निरीक्षण, भूमि कटाव रोकने के लिए बनेगी विस्तृत योजना।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


छोर गलिया, हल्द्वानी – कृषि भूमि के सतत कटाव और ग्रामीणों को हो रही क्षति को देखते हुए बुधवार को नंधौर नदी के चोरगलिया क्षेत्र में संयुक्त निरीक्षण एवं सर्वेक्षण किया गया। इस कार्य का नेतृत्व उपजिलाधिकारी हल्द्वानी श्री राहुल शाह ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  भू-कानून के उल्लंघन पर धामी सरकार की सख्ती, नैनीताल में सात मामलों में 1.822 हेक्टेयर भूमि सरकारी खाते में दर्ज।

निरीक्षण में एसडीओ (तराई पूर्व) अनिल जोशी, भूमि संरक्षण अधिकारी  धीरेश बिष्ट, एवं खनन निरीक्षक  अनिल मयाल मौजूद रहे। अधिकारियों ने नदी के तटवर्ती क्षेत्रों का भौतिक निरीक्षण कर उन स्थानों को चिह्नित किया जहाँ पर तेज़ी से भूमि का क्षरण हो रहा है, जिससे स्थानीय किसानों की उपजाऊ भूमि प्रभावित हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट के जंगलों में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए उतरी संयुक्त टीम, संवेदनशील इलाकों में की सघन गश्त।

निरीक्षण के उपरांत यह निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही एक विस्तृत सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर नदी के प्रवाह को नियंत्रित करने, तटबन्ध निर्माण एवं अन्य आवश्यक कार्यों के माध्यम से चैनलाईज़ेशन की योजना बनाई जाएगी।

उपजिलाधिकारी राहुल शाह ने कहा कि प्रशासन ग्रामीणों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। “किसानों की कृषि भूमि और आजीविका की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। भूमि कटाव रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे,” उन्होंने कहा।

यह भी पढ़ें 👉  बेटियो की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं" - SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के त्वरित एक्शन से नैनीताल पुलिस की बड़ी सफलता, विशेष टीम ने तीनों बालिकाओं को हिमांचल से सुरक्षित खोजकर परिजनों को सौंपा—मायूस चेहरों पर खुशी बिखेरी।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि शीघ्र ही समाधान के ठोस प्रयास जमीन पर नजर आएंगे।