नैनीताल शहर में सुगम यातायात के लिए पुलिस ने कसी कमर, 90 वाहनों के किए चालान, 13 वाहनों को क्रेन से लिफ्ट कर हटाया, अतिक्रमण करने वाले 15 लोगों के किए चालान।

नैनीताल शहर में सुगम यातायात के लिए पुलिस ने कसी कमर, 90 वाहनों के किए चालान, 13 वाहनों को क्रेन से लिफ्ट कर हटाया, अतिक्रमण करने वाले 15 लोगों के किए चालान।
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल शहर में सुगम यातायात के लिए पुलिस ने कसी कमर, 90 वाहनों के किए चालान, 13 वाहनों को क्रेन से लिफ्ट कर हटाया, अतिक्रमण करने वाले 15 लोगों के किए चालान।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

मा0 उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा नगर नैनीताल की यातायात व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए गए थे। जिस आदेश के अनुपालन में नगर नैनीताल की यातायात व्यवस्था को लेकर नगर की जनता से नैनीताल पुलिस द्वारा नो पार्किंग में खड़े वाहनों तथा अतिक्रमण को हटाए जाने की लगातार अपील की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कमल कफलटिया समेत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर पत्रकारों का वार, छवि धूमिल करने वालों पर कार्यवाही की गुहार लेकर पत्रकारों ने SSP NAINITAL को दिया ज्ञापन,  SSP बोले— पत्रकारों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोपरि, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी, होगी कड़ी कार्यवाही।

मा0 न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के निर्देशन आज डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, प्रमोद कुमार साह सीओ भवाली के पर्यवेक्षण में नैनीताल शहर में सड़क किनारे नो पार्किंग क्षेत्र में काफी समय से खडे वाहनो, नो पार्किंग मे खडे वाहनो व सडक किनारे स्थित दुकानो के दुकानदारों द्वारा सडक पर किये गये अतिक्रमण के विरुद्ध थाना पुलिस द्वारा अभियान चलाकर निम्नलिखित कार्यवाही की गयी:–

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के एमपी हिंदू इंटर कॉलेज का शानदार रिजल्ट, इंटर 87.35% और हाईस्कूल 91.26%।

▪️नो पार्किंग मे खडे 90 वाहनो का चालान, संयोजन शुल्क 30400 रु.

▪️अतिक्रमण के दृष्टिगत किये गये 81 पुलिस एक्ट में किये चालान कुल चालान 15 संयोजन शुल्क 3750 रु.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: हाईस्कूल 92.10% और इंटर 85.11% पास, बेटियों ने फिर मारी बाजी।

▪️नो पार्किंग में विगत काफी समय से खडे वाहन जो टोह किये गये–13

▪️कोर्ट के चालान–07

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।