SIR के विरोध में रामनगर में कांग्रेस का हल्लाबोल, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की उठी मांग।

SIR के विरोध में रामनगर में कांग्रेस का हल्लाबोल, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की उठी मांग।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर रविवार को रामनगर में SIR प्रक्रिया के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक रणजीत रावत एवं नैनीताल कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग उठाई।

 

 

 

प्रदर्शन की शुरुआत नगर पालिका परिषद परिसर से हुई, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कार्यकर्ता जुलूस के रूप में लखनपुर चौक पहुंचे। यहां राष्ट्रगान के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले का दहन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव के अंतिम दौर में मारपीट पर SSP NAINITAL का तत्काल एक्शन, MBPG कॉलेज हल्द्वानी में दो गुटों के बीच विवाद—02 युवक गिरफ्तार, अन्य अराजक तत्वों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्यवाही जारी।

 

 

 

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि SIR के माध्यम से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जो लोगों के लोकतांत्रिक और मताधिकार के साथ गंभीर खिलवाड़ है।

 

 

पूर्व विधायक रणजीत रावत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि SIR के माध्यम से करोड़ों लोगों के वोट काटे गए हैं। उन्होंने इसे संवैधानिक अपराध बताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से बर्खास्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट में वन्यजीव सप्ताह का आगाज, बच्चों की साइकिल रैली ने दिया बड़ा संदेश, बोले- जंगल बचेंगे तो हम बचेंगे।

 

 

 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। यदि मतदाता सूची से लोगों के नाम हटाकर उनके मतदान के अधिकार को प्रभावित किया जाता है तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे का संकेत है।

 

 

 

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि SIR के मुद्दे पर उसका विरोध केवल प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मां पूर्णागिरि की धरती से सीएम धामी का संदेश, विकास के साथ विरासत संरक्षण पर सरकार का फोकस।

 

 

 

पुतला दहन के बाद कांग्रेस नेताओं ने तहसीलदार रामनगर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की।

 

 

 

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष ललिता उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, भुवन पाण्डेय, हेमवती नंदन दुर्गापाल, नीरज तिवारी, शोभा बिष्ट, कैलाश रेखाड़ी, ओम प्रकाश राय, विकास कुमार, सूरज रावत, मो. यूसुफ, बाबर खान सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।