नो पार्किंग जोन में नैनीताल पुलिस की सख्त कार्रवाई, 34 वाहन चालकों के खिलाफ चालान।

नो पार्किंग जोन में नैनीताल पुलिस की सख्त कार्रवाई, 34 वाहन चालकों के खिलाफ चालान।
ख़बर शेयर करें -

नो पार्किंग जोन में नैनीताल पुलिस की सख्त कार्रवाई, 34 वाहन चालकों के खिलाफ चालान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस लगातार नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में रिक्शा स्टैंड मल्लीताल और भवाली क्षेत्र में अभियान चलाकर पुलिस ने नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर जैमर लगाए और क्रेन की मदद से उन्हें हटवाया

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस की चौकसी बढ़ी।

इस कार्रवाई के तहत 34 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया। यह कदम मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति को रोकने और आवागमन को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की निगरानी में नैनीताल पुलिस की शानदार व्यवस्था* *🔥 पूरी रात बाबा के रंग में रंगा कैंची धाम: तारों की छांव में भक्तगण कर रहे बाबा जी के दर्शन, एक लाख से पार हुआ आंकड़ा*

पुलिस प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहनों को सिर्फ निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। अन्यथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का सीएम धामी ने लिया जायजा।

नैनीताल पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बनी रहे और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।