शिकार फंसाकर बनाते थे वीडियो, फिर करते थे वसूली: खटीमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

ख़बर शेयर करें -

शिकार फंसाकर बनाते थे वीडियो, फिर करते थे वसूली: खटीमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

खटीमा कोतवाली पुलिस ने हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पति-पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक स्थानीय निवासी की शिकायत के बाद की गई, जिसमें उसने एक महिला पर उसे बहला-फुसलाकर अज्ञात स्थान पर ले जाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल खोया? उम्मीद मत खोइए... नैनीताल पुलिस है ना! 💯 जो खोया था, वो वापस मिला'— SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की मॉनिटरिंग में नैनीताल पुलिस का शानदार रिकॉर्ड Rs. 56 लाख के मोबाइल बरामद, 256 चेहरों पर मुस्कान!

पीड़ित का कहना है कि वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर आरोपियों ने उससे 1.5 लाख रुपये वसूल लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और पीड़ित द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  संत समाज भारतीय संस्कृति और राष्ट्र चेतना का संवाहक: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पुलिस ने राजेंद्र सिंह, उसकी पत्नी सीमा कौर (निवासी भड़ाभूड़िया, थाना खटीमा) और गुरदयाल सिंह उर्फ बग्घी (निवासी बिसौटा, थाना नानकमत्ता) को गुलाबबाग मच्छीझाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक स्कूटी, एक बाइक, दो मोबाइल फोन और ₹1300 नकद बरामद किए गए।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि गैंग में कुल छह सदस्य शामिल हैं। शेष की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डेटा आधारित सुशासन की दिशा में उत्तराखण्ड का बड़ा कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला का किया शुभारम्भ

एसपी/सीओ स्तर के अधिकारी मामले की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित अपराध है और अन्य संभावित पीड़ितों से भी संपर्क किया जा रहा है।


ख़बर शेयर करें -