पाटकोट में महिलाओं का शराब विरोधी आंदोलन 26वें दिन भी जारी।

ख़बर शेयर करें -

पाटकोट में महिलाओं का शराब विरोधी आंदोलन 26वें दिन भी जारी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

पाटकोट। गाँव पाटकोट में महिलाओं द्वारा शराब विरोध में चलाया जा रहा आंदोलन आज 26वें दिन भी जारी रहा। महिलाओं का कहना है कि जब तक पाटकोट रोड से शराब की दुकान हटाई नहीं जाती, तब तक उनका आंदोलन अनवरत चलता रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के स्वागत के लिए सज-संवर रहा है हरिद्वार शहर

महिलाओं ने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन उनकी बातों को अनसुना कर रहा है और आबकारी विभाग की मिलीभगत से यहाँ शराब का ठेका खोला गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के भविष्य पर सरकार का भरोसा, धामी ने दी 10% आरक्षण की जानकारी।

विरोध कर रहीं प्रमुख महिलाओं में हेमा देवी, मोहिनी देवी, प्रभावती देवी, गुड्डी देवी, पुष्पा देवी, पूनम देवी, बबिता देवी, हंसी देवी, कमला देवी सहित पंकज, रमेश, हेमू सती और दर्जनों अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता दी।

यह भी पढ़ें 👉  फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

महिलाओं ने संकल्प लिया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, उनका आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से लगातार जारी रहेगा।