शिक्षक से उद्यमी तक: फूल व्यवसाय से 20 युवाओं को मिला रोजगार।

शिक्षक से उद्यमी तक: फूल व्यवसाय से 20 युवाओं को मिला रोजगार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

उद्यान विभाग के सहयोग से भीमताल के राकेश बने सफल उद्यमी
फूल व्यवसाय कर 20 लोगों को दिया रोजगार
प्राइवेट स्कूल की नौकरी छोड़ शुरू किया पौध और फूलों का व्यवसाय

नैनीताल, 30 अप्रैल 2025 (सूवि)।
सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं आमजन के रोजगार और स्वरोजगार में सहायक सिद्ध हो रही हैं। भीमताल निवासी राकेश बिष्ट की सफलता इसकी एक मिसाल है। निजी स्कूल में शिक्षक रहे राकेश ने उद्यान विभाग के सहयोग से बांस के पालीहाउस में फूलों की खेती शुरू की। आज वे न केवल खुद आत्मनिर्भर हैं, बल्कि 20 से अधिक स्थानीय युवाओं को रोजगार भी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

राकेश बिष्ट ने एमएससी (आईटी) करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ शिक्षण कार्य किया। लेकिन संतोष की अनुभूति न होने के कारण उन्होंने खेती के क्षेत्र में कदम रखा। फूलों और पौधों के व्यवसाय के लिए उन्होंने उद्यान विभाग से संपर्क किया और विभागीय योजनाओं की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी पर लालकुआं पुलिस का शिकंजा, 134 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।

भीमताल बाईपास क्षेत्र में उन्होंने पालीहाउस में फूलों की नर्सरी शुरू की। विभाग ने उन्हें अनुदान पर पालीहाउस उपलब्ध कराया। शुरुआत में सैकुलेंट और मौसमी फूलों की खेती की, जिन्हें दिल्ली और बरेली की मंडियों में बेचना शुरू किया। लाभ होते ही उन्होंने कारोबार को विस्तार दिया। आज उनकी नर्सरी में 100 से अधिक फूलों की वैरायटी जैसे सल्विया और पेटूनिया आदि उगाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बेरीपड़ाव में महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे सीएम धामी, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

स्थानीय युवाओं को मिला सहारा
राकेश ने न सिर्फ खुद का कारोबार खड़ा किया, बल्कि क्षेत्र के अन्य छोटे फूल उत्पादकों से भी फूल खरीदकर उन्हें बाजार उपलब्ध कराया। वर्तमान में उनकी नर्सरी में 20 से अधिक युवा कार्यरत हैं, जिनके रहने और खाने की व्यवस्था भी की गई है।

उनका मानना है कि स्वरोजगार के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, जरूरत है तो बस मेहनत, लगन और धैर्य की।

kj
tara