नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड में, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी।

नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड में, चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी.एन. मीणा के निर्देश पर जनपद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए सभी राजपत्रित अधिकारी स्वयं सड़कों पर उतरकर निगरानी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 220 पाउच बरामद; आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

भीड़भाड़ वाले स्थानों और सार्वजनिक क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। रात्रि गश्त को और अधिक सघन किया गया है। पुलिस हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टी.सी. का त्वरित एक्शन, CCTV की मदद से बुजुर्ग का खोया बैग बरामद।

जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिले के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की सक्रिय निगरानी जारी है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है।