वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: कुमुगडार आरक्षित वन क्षेत्र से 15 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुक्त।

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: कुमुगडार आरक्षित वन क्षेत्र से 15 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुक्त।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर, 24 मई 2025 — प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर के निर्देशन में आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उप प्रभागीय वनाधिकारी, जसपुर तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी, वन सुरक्षा बल के नेतृत्व में तराई पश्चिमी वन प्रभाग की समस्त रेंजों के वन क्षेत्राधिकारियों, राजस्व विभाग, पुलिस बल, वन विभाग के कार्मिकों एवं अधीनस्थ स्टाफ की संयुक्त टीम ने शिवनाथपुर स्थित कुमुगडार आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से अतिक्रमित वन भूमि को अतिक्रमणमुक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में जल जनित बीमारी से हड़कंप, सांसद अजय भट्ट ने संभाला मोर्चा, विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात, लापरवाही मिलने पर दोषियों पर होगी कार्रवाई।

यह कार्रवाई शांतिपूर्वक रूप से की गई, जिसमें वन गुर्जरों द्वारा अनधिकृत रूप से उपयोग में लाई जा रही वन भूमि को खाई खोदकर एवं जुताई के माध्यम से पुनः विभागीय नियंत्रण में लिया गया। इस कार्यवाही के अंतर्गत लगभग 15 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चरस की बड़ी खेप लेकर निकले थे दो तस्कर, काठगोदाम पुलिस-STF ने दबोचे।

वन विभाग की यह कार्रवाई न केवल वन संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि यह यह संदेश भी देती है कि आरक्षित वन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।