पाटकोट में महिलाओं का आंदोलन सफल – डीएम ने सुनाई खुशखबरी, धरना समाप्त।

पाटकोट में महिलाओं का आंदोलन सफल – डीएम ने सुनाई खुशखबरी, धरना समाप्त।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

राममगर, नैनीताल – कल जस्सागांजा में जिलाधिकारी महोदया द्वारा आयोजित जनता दरबार में पाटकोट से आईं सिस्टर मंडल की बबीता बिष्ट एवं तुलसी छिमवाल ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पाटकोट क्षेत्र की समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा।

जनता दरबार में डीएम महोदया ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि आबकारी आयुक्त उत्तराखंड के आदेशानुसार नैनीताल जिले की चार शराब की दुकानों को निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने स्वयं इस निरस्तीकरण की फाइलों पर हस्ताक्षर करने की पुष्टि की और महिलाओं से अपील की कि अब आंदोलन की आवश्यकता नहीं है। डीएम ने स्पष्ट कहा –
“अब आप निश्चिंत हो जाइए, धरने की कोई आवश्यकता नहीं है।”

इस घोषणा के साथ ही आंदोलनकारी महिलाओं ने धरना समाप्त करने की औपचारिक घोषणा की। यह आज धरने का अंतिम दिन रहा।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी पुलिस का नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 8.72 ग्राम स्मैक के साथ बाजपुर के दो युवक गिरफ्तार।

इस आंदोलन को सफल बनाने में सहभागी सभी महिलाओं, जनसमुदाय एवं मीडिया बंधुओं का हार्दिक धन्यवाद। आपके सहयोग और दृढ़ता से ही यह सफलता संभव हो सकी।

यह भी पढ़ें 👉  शिवलालपुर वार्ड नंबर 18 में ट्यूबवेल निर्माण का शिलान्यास, लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद।

धरने के दौरान पाटकोट क्षेत्र से जुड़ी अन्य आवश्यक मांगों – जैसे चार ट्यूबवेल, बैंक सुविधा, एटीएम, इंटर कॉलेज में एनसीसी व एनएसएस इकाइयों की स्थापना, अस्पताल में स्थायी डॉक्टर, तथा पेयजल संकट का समाधान – से संबंधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी महोदया को सौंपा गया।

यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस-दीपावली पर SSP मंजूनाथ टीसी का सख्त एक्शन, जुआरी-नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा; लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को भी चेतावनी।

जिलाधिकारी महोदया ने पाटकोट में शीघ्र ही डीएम दरबार आयोजित करने का भरोसा दिया और बाकी मांगों के भी जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

हम सभी जिलाधिकारी महोदया का आभार प्रकट करते हैं।