सट्टे की खाईबाड़ी करते हिस्ट्रीशीटर समेत छह गिरफ्तार, 25 हजार रुपये बरामद।

ख़बर शेयर करें -

सट्टे की खाईबाड़ी करते हिस्ट्रीशीटर समेत छह गिरफ्तार, 25 हजार रुपये बरामद।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए हिस्ट्रीशीटर समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टे की रकम ₹25,090 बरामद की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 13 जिलों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल, राहत और बचाव व्यवस्था की होगी परीक्षा।

पुलिस अधीक्षक अभय सिंह और क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार के निर्देशन में कोतवाली पुलिस टीम ने यादव सभा वाली गली में छापेमारी कर तस्लीम पुत्र स्व. मोहम्मद यासीन निवासी बांसफोड़ान काशीपुर, अबरार हुसैन पुत्र स्व. निसार अहमद निवासी मछली बाजार ठाकुरद्वारा, हैदर अली, मोहम्मद सूफियान, यशपाल सिंह और अनिल कुमार को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  *👉 अनुमति की शर्तों का उल्लंघन पड़ा भारी, मोहर्रम जुलूस आयोजकों के खिलाफ दर्ज हुई FIR* 👉 *नियमों के उल्लंघन से पर्यटक और स्थानीय लोग हुए परेशान, शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई* 👉*नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, कानून अपना काम करेगा- SSP डॉ0 मंजुनाथ टीसी*

इनके कब्जे से पुलिस ने एक सट्टा नोटबुक, सट्टे के नंबर लिखा बोर्ड, दो कैलकुलेटर, 52 लिखी हुई सट्टा पर्चियां, रंगीन डायरी में नई प्रिंटेड सट्टा पर्चियां और ₹25,090 नकद बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  19 दिन की जंग रंग लाई! झुका प्रशासन, जस्सागांजा के आंदोलन की बड़ी जीत।

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 3/4/13 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल जोशी, उपनिरीक्षक गणेश पाण्डे, देवेंद्र सामंत, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल अमरदीप, प्रेम कनवाल और महेंद्र सिंह शामिल थे।


ख़बर शेयर करें -