विश्व पर्यावरण दिवस पर “क्लीन कॉर्बेट ग्रीन कॉर्बेट” अभियान चलाया गया, रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन और वेस्ट वॉरियर्स का संयुक्त प्रयास।

विश्व पर्यावरण दिवस पर “क्लीन कॉर्बेट ग्रीन कॉर्बेट” अभियान चलाया गया, रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन और वेस्ट वॉरियर्स का संयुक्त प्रयास।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर/ढिकुली, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिम कॉर्बेट रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन एवं वेस्ट वॉरियर्स के संयुक्त तत्वावधान में “क्लीन कॉर्बेट ग्रीन कॉर्बेट” अभियान चलाया गया। यह सफाई अभियान लदूवाचौड़ से गर्जिया स्थित विभिन्न रिजॉर्ट्स तक आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, पहाड़ से राजधानी तक आधुनिक सुविधाओं पर जोर

इस अभियान में सभी प्रमुख रिजॉर्ट्स के जीएम, रिसोर्ट मैनेजर, ऑपरेशन मैनेजर और स्टाफ सदस्यों ने भाग लेकर न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, बल्कि ग्रामवासियों को स्वच्छता और हरियाली के प्रति जागरूक भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  ईडी छापे के बाद हरीश रावत का बड़ा बयान: बोले- कांग्रेस के संघर्ष पर असर पड़ा तो छोड़ दूंगा पद।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव साह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र लार्ड, उपाध्यक्ष सुंदर बिष्ट, महासचिव किरन सागर, संयुक्त सचिव अनिल बोठियाल, कोषाध्यक्ष मुकेश कांडपाल सहित मनोज कोठरी, प्रकाश पाठक, राजेश पंत, यशपाल नेगी और रवि बुधानी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हुड़दंगियों की अब खैर नहीं! SSP के निर्देश पर हल्द्वानी में देर रात सघन चेकिंग।