बाबा के वेश में चरस तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो 110 ग्राम अवैध चरस बरामद।

बाबा के वेश में चरस तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो 110 ग्राम अवैध चरस बरामद।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

चंपावत/लोहाघाट।
लोहाघाट क्षेत्र में बाबा का वेश धारण कर रह रहा एक व्यक्ति भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 किलो 110 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारी: सीएम धामी।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुबेर नाथ पुत्र उमेश नाथ निवासी मोहम्मदपुर झाड़सा, थाना कोतवाली गुड़गांव, हरियाणा के रूप में हुई है। वह लंबे समय से लोहाघाट क्षेत्र में बाबा के रूप में रहकर ग्रामीणों का विश्वास जीत रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात, महिला-बाल सुरक्षा और खोया-पाया व्यवस्था तक पुलिस की मुस्तैदी को मिली सराहना, श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित।

एसपी चंपावत के दिशा-निर्देशन में चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत लोहाघाट पुलिस ने सुई क्षेत्र में चेकिंग के दौरान उसे पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी छोटी-छोटी मात्रा में स्थानीय लोगों से चरस जुटाता था और फिर उसे हरियाणा ले जाकर बेचता था।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं के सपनों को पंख देने की तैयारी, शिक्षा से रोजगार तक अवसर बढ़ाने में जुटी धामी सरकार।

थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना लोहाघाट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।