मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल में किया विकास कार्यों का निरीक्षण, डीएसए मैदान से की बड़ी घोषणाएं।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी ने नैनीताल में किया विकास कार्यों का निरीक्षण, डीएसए मैदान से की बड़ी घोषणाएं।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, 6 जून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने दो दिवसीय नैनीताल दौरे की शुरुआत मल्लीताल में मानसखण्ड मंदिर माला योजना के तहत चल रहे ₹1101 करोड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों के निरीक्षण से की। उन्होंने 12 नवविकसित दुकानों का उद्घाटन भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने डीएसए मैदान में बास्केटबॉल कोर्ट का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों को खेल किट वितरित की और पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। 38वें राष्ट्रीय खेलों के विजेता एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान मिला, जिनमें लतिका भंडारी, भूमिका जंतवाल, नितेश बिष्ट आदि शामिल रहे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नैनीताल में सीवर लाइन, एसटीपी, और ऑटोमेटिक पार्किंग निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। मां नैना देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु ₹12 करोड़ की घोषणा की गई। उन्होंने वॉलीबॉल ट्रैक का लोकार्पण भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल खोया? उम्मीद मत खोइए... नैनीताल पुलिस है ना! 💯 जो खोया था, वो वापस मिला'— SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की मॉनिटरिंग में नैनीताल पुलिस का शानदार रिकॉर्ड Rs. 56 लाख के मोबाइल बरामद, 256 चेहरों पर मुस्कान!

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं कीं, जिनमें प्रमुख हैं:

  • धुनीघाट-रातीघाट पैदल मार्ग, शहीद संजय बिष्ट मोटर मार्ग का सुधार।

  • रामनगर–बेतालघाट राज्य मार्ग का सुदृढ़ीकरण।

  • डीएसए मैदान को मॉडल स्पोर्ट्स सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा।

  • फ्लैट्स मैदान में हॉकी टर्फ, बॉक्सिंग रिंग बनेंगी; गैर-खेल गतिविधियों पर रोक लगेगी।

  • नैनीताल बस अड्डा का लाइटवेट स्ट्रक्चर से पुनर्विकास होगा।

  • नैनी झील की डिसिल्टिंग, रेलिंग बदलाव और वेंडिंग ज़ोन का निर्माण भी प्रस्तावित।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 NEET-2026 पुनर्परीक्षा पर नैनीताल पुलिस का अभेद्य सुरक्षा घेरा* *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया पुलिस बल को ब्रीफ, 11 केंद्रों के 100 मीटर दायरे में परीक्षार्थियों के अलावा किसी को अनुमति नहीं, नकल माफिया और सॉल्वर गैंग पर पैनी नजर*

 

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अजय टाम्टा, विधायक सरित आर्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।


ख़बर शेयर करें -