“गहरे पानी ने छीना जीवन: कूर्मांचल बैंक शाखा प्रबंधक हिमांशु पंत की मौत”

डूबने से बैंक शाखा प्रबंधक की दर्दनाक मौत, परिवार में फैली शोक लहर।
ख़बर शेयर करें -

“गहरे पानी ने छीना जीवन: कूर्मांचल बैंक शाखा प्रबंधक हिमांशु पंत की मौत”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

ज्योलीकोट (नैनीताल),नैनीताल—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप नलेना के गहरे गदेरे में शनिवार दोपहर कूर्मांचल बैंक, टीपीनगर शाखा के प्रबंधक हिमांशु पंत (32) की डूबने से मौत हो गई। दो अक्टूबर को होने वाली शादी से पहले पंगोट क्षेत्र में बैचलर पार्टी मनाने निकले हिमांशु अपने तीन दोस्तों—शिवम बिष्ट (मुखानी), राम सिंह रावत (लामाचौड़) और रोहित चंद्र (बेलुआखान, ज्योलीकोट)—के साथ नलेना पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज।

गहरे पानी में तैरते हुए हुआ हादसा

ज्योलीकोट पुलिस चौकी प्रभारी श्याम बोरा के अनुसार, गर्मी के बीच चारों मित्र गदेरे में नहाने लगे। अचानक हिमांशु तेज धारा वाले गहरे हिस्से में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने तत्काल बचाव का प्रयास किया, पर वे उसे बाहर नहीं निकाल सके। आनन-फानन में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन मलबे और घनी झाड़ियों के बीच उसका शव तब तक बरामद हो गया जब तक वह दम तोड़ चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं का भविष्य बचाने को मैदान में SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी, देवभूमि को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी* *CM धामी के सपनों की देवभूमि में नहीं चलेगा नशे का कारोबार- SSP NAINITAL* *2 करोड लगभग कीमत की स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार*

तीन माह में तीसरी डूबने की वारदात

अप्रैल से जून के तीन महीनों में यह क्षेत्रीय स्तर पर डूबने से हुई तीसरी मौत है। 18 अप्रैल को ज्योलीगांव में, 1 जून को हाथीखाल (मोना बाना) में और अब नलेना में यह दर्दनाक हादसा हुआ।

 

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 नई तेजतर्रार लेडी कमांडर आईजी निवेदिता ने संभाला कुमाऊँ की कमान* *💥एक्शन प्लान: साइबर अपराध, नशा तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराध होंगे निशाने पर* *🔥 "कैंची धाम मेले से पहले आईजी का बड़ा निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर विशेष जोर"*