पंचायत चुनाव 2025 के लिए 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित, हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी।

"नैनीताल में पंचायत चुनाव आरक्षण सूची का अनन्तिम प्रकाशन, रामनगर क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद 'अन्य महिला' के लिए आरक्षित, 15 जून तक आपत्तियाँ आमंत्रित"

पंचायत चुनाव 2025 के लिए 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित, हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


भीमताल/नैनीताल, 23 जून 2025

पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने विकास भवन, भीमताल में 24×7 नियंत्रण कक्ष (Control Room) की स्थापना की है। यह कंट्रोल रूम कक्ष संख्या-06 में संचालित किया गया है, जो चौबीसों घंटे आम जनता की सहायता के लिए कार्य करेगा।

अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने जानकारी दी कि इस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से पंचायत चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत या जानकारी के लिए सीधे संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले शिक्षकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! पोस्ट-कमेंट से पहले बरतें सावधानी, नियमों के उल्लंघन पर हो सकती है कार्रवाई।

जारी किए गए संपर्क माध्यम इस प्रकार हैं:

📞 हेल्पलाइन नंबर: 05942-297121
📧 ई-मेल आईडी: controlroompanchayatchunav25@gmail.com

अपर जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि चुनाव के दौरान यदि कहीं भी कोई अनुचित गतिविधि, गड़बड़ी या आचार संहिता उल्लंघन दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर या ईमेल के माध्यम से दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी पुलिस का नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 8.72 ग्राम स्मैक के साथ बाजपुर के दो युवक गिरफ्तार।

प्रशासन की यह पहल निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और व्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वन पंचायतों के जरिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, ग्रीन इंडिया मिशन में सी-बकथोर्न पौधरोपण को प्राथमिकता।