दुःखद हादसा: बद्रीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, महिला की मौत, दो घायल।

दुःखद हादसा: बद्रीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, महिला की मौत, दो घायल।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

चमोली, बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जोशीमठ से चमोली की ओर जा रही एक कार पर अचानक पहाड़ी से विशाल पत्थर गिर गया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर पीपलकोटी अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  शिवलालपुर वार्ड नंबर 18 में ट्यूबवेल निर्माण का शिलान्यास, लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन हरियाणा के पर्यटकों का था, जो बद्रीनाथ दर्शन के लिए आए थे। हादसा पातालगंगा क्षेत्र के पास उस समय हुआ जब वाहन पहाड़ी मोड़ से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि देर रात हुई बारिश के कारण चट्टानों से पत्थर गिरने की घटनाएं बढ़ी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत रहे मुख्य अतिथि

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के चलते रेस्क्यू कार्य में भी खासी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर रिसॉर्ट मामला: युवती की शिकायत पर दो कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू।

प्रशासन की चेतावनी
प्रशासन ने क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए बद्रीनाथ मार्ग पर सफर कर रहे यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में आवाजाही के दौरान विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।