मंत्री रेखा आर्या ने किया रामनगर खाद्य गोदाम का निरीक्षण, सुधार कार्यों के दिए निर्देश।

ख़बर शेयर करें -

मंत्री रेखा आर्या ने किया रामनगर खाद्य गोदाम का निरीक्षण, सुधार कार्यों के दिए निर्देश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर, 25 जून।
राज्य की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को रामनगर के आमडंडा स्थित खाद्य गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टॉक, राशन उठान एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की तथा अधिकारियों से पूरी जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  कर्तव्य और रंगों का संगम: Nainital Police ने मनाई सौहार्द की होली, एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टी०सी० की अगुवाई में पुलिस परिवार ने साझा की खुशियाँ, अनुशासन के साथ थिरके जवान।

मंत्री रेखा आर्या ने गोदाम के समक्ष की जर्जर सड़क की स्थिति पर नाराज़गी जाहिर करते हुए अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिला योजना से कराए जा सकने वाले कार्यों की भी सूची बनाने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार।

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में गोदाम में रखे राशन की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, इसलिए निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। मंत्री ने बताया कि इस गोदाम में गेहूं, चावल समेत सभी भंडारित सामग्री पूरी तरह सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें 👉  फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

निरीक्षण के दौरान एसएमओ मनोज मनराल, विपणन निरीक्षक रजनी आर्या, शशिकांत सिन्हा और मीनाक्षी पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।