सघन चेकिंग अभियान में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 140 वाहन चालान, 09 जब्त।

सघन चेकिंग अभियान में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 140 वाहन चालान, 09 जब्त।

सघन चेकिंग अभियान में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 140 वाहन चालान, 09 जब्त।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी,  परिवहन विभाग द्वारा जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 140 वाहनों के चालान किए गए तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले 09 वाहनों को सीज कर दिया गया। इनमें ऑटो, ई-रिक्शा, पिकअप और एक टैक्सी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एएसपी अमित कुमार सैनी का टिहरी तबादला, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने दी शुभकामनाएं।

अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री जितेंद्र सांगवान, परिवहन कर अधिकारी श्री गोविंद सिंह, श्रीमती अपराजिता पांडे, श्रीमती अनुभा आर्य, परिवहन निरीक्षक श्री आरसी पवार, श्री गिरीश कांडपाल एवं श्री नंदन रावत ने किया।

अभियान के दौरान ट्रक, बस, टैक्सी, मैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा, टैक्सी बाइक, कार आदि वाहनों की जाँच की गई। जाँच में टैक्स, फिटनेस, परमिट शर्तों का उल्लंघन, एसओपी का पालन न करना, हेलमेट/सीटबेल्ट न पहनना, ओवरलोडिंग और नो पार्किंग जैसी कई अनियमितताओं पर प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात, महिला-बाल सुरक्षा और खोया-पाया व्यवस्था तक पुलिस की मुस्तैदी को मिली सराहना, श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित।

हल्द्वानी क्षेत्र में नरीमन चौक, निर्मला स्कूल, थरेसा, नैनी वैली, वीरशिवा स्कूल और कालाढूंगी मार्ग पर विशेष चेकिंग की गई।
यहाँ 27 ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों पर यूनिफॉर्म न पहनने पर चालान किए गए।
वहीं नैनीताल क्षेत्र में 20 वाहनों के नो पार्किंग उल्लंघन पर चालान काटे गए।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे, न्याय की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, रानीखेत रोड पर राज्य सरकार का पुतला फूंका, कांग्रेस नेताओं ने उठाए VIP और साक्ष्यों से जुड़े सवाल।

अभियान में परिवहन विभाग के सहायक निरीक्षक श्री चंदन ढैला, श्री अनिल कार्की, श्री चंदन सुफ्याल, श्री गोधन सिंह, श्री अरविंद, श्री मोहम्मद दानिश एवं सुश्री हंसी भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

यह प्रवर्तन कार्रवाई डॉ. गुरदेव सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा), हल्द्वानी संभाग के दिशा-निर्देशन में की गई।