नदी में बहे दो दोस्त, एसडीआरएफ युवकों की खोज में जुटी।

ख़बर शेयर करें -

नदी में बहे दो दोस्त एसडीआरएफ युवकों की खोज में जुटी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

 

दिल्ली से चोपता घूमने आए दो दोस्तों में से एक मंगलवार को संगम पर नहाते समय बह गया। एसडीआरएफ युवक की खोज में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  टेंपो ट्रैवलर हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे अजय भट्ट, चिकित्सकों से ली जानकारी।

 

 

जानकारी के अनुसार, कशिश बहुगुणा(24) पुत्र राजेश बहुगुणा निवासी दिलशाद गार्डन नई दिल्ली और सौरभ भंडारी पुत्र जसवंत भंडारी निवासी मयूर विहार फेज-3 नई दिल्ली मूल रूप से उत्तराखंड में ही पौड़ी जिले के रहने वाले हैं।वर्तमान में दोनों दिल्ली में एक प्राइवेट नौकरी करते हैं। वे दोनों दिल्ली से चोपता घूमने आए थे। वे दोनों दोपहर करीब तीन बजे चोपता से वापस दिल्ली जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मुक्तेश्वर पुलिस को मिली सफलता।

 

 

इस दौरान वे संगम पर  नहाने रुक गए। तभी नहाते वक्त पैर फिसलने से कशिश बहुगुणा नदी में बह गया। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी एसडीआरएफ को दी। युवक की खोजबीन जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मे उमड़ा आस्था का महासैलाब, देश-विदेश से पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु,  किसी भी बैरियर पर नहीं रोके जा रहे भक्त, शटल सेवाओं से हो रहा सुगम आवागमन, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी की निगरानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद।

ख़बर शेयर करें -