उधम सिंह राठौर – सम्पादक
जून 2021 माह मे नगरपालिका मे हुई एक अनहोनी, जिसमे एक नगरपालिका कर्मचारी की पत्नी की मिर्त्यु कोरोना पॉजिटिव होने से हुई,इस बात को संज्ञान मे लेते हुए रामनगर के क्षेत्रीय सभासद भुवन सिंह डंगवाल द्वारा सरकार व शासन से कोरोना योद्धाओ के साँथ साँथ उनके परिवार जन को भी जल्द से जल्द टीकाकरण की अपील की गयी थी, जिससे कोरोना काल मे फ्रंट लाइन मे काम करने वालो के साँथ साँथ उनके परिवार भी सुरक्षित रह सके, उन्होंने बताया था की कोरोना के संक्रमण फैलने का कोई भी रूप, रंग या प्रकार नहीं है. जिस कारण यह बहुत तेजी से एक से दूसरे पर पहुँच रहा है, बहुत बचाव करने पर भी जिस व्यक्ति की इम्युनिटी पावर कम है उस पर अत्यधिक प्रभावी हो रहा है. इस हेतु सरकार से अपील की गयी थी सभी कोरोना योद्धाओ के परिवार वासियो को जल्द से जल्द कोरोना टीकाकरण कराया जाए. सेंटरो पर अत्यधिक भीड़ होने ओर स्लॉट बुक ना हो पाने के कारण भी अव्यवस्था बनी हुई थी, सभासद की इस अपील पर उपजिलाधिकारी महोदय व कोविड नोडल अधिकारी डॉ प्रशांत कौशिक द्वारा संज्ञान लेकर पुरे रामनगर क्षेत्र को वार्ड सेक्टर मे बांटकर प्रेमजी अजीज फाउंडेशन के साँथ मिलकर वेक्सीन करने का कार्य आरम्भ कर दिया गया. जिसके कार्यक्रम तहत दिनांक19 सितम्बर 2021 वार्ड 1,2,3, मे वेक्सीन सेंटर लगाया गया.इस मौक़े पर सभासद द्वारा क्षेत्र की जनता से अपील की है की जब भी क्षेत्र मे कैंप लगे अधिक से अधिक लोगो को टीकाकरण करना चाहिए. आज कैंप मे सभासद भुवन डंगवाल, कमला ढोंडियाल व विमला देवी रहे, कैंप अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के तहत लगवाया गया, जिसमे फाउंडेशन से पीयूष जोशी, चन्दन श्रीवास्तव, कृष्णा जोशी,प्रवीण मनराल,किरन ,व कार्यक्रम मे नीमा मठपाल,नीरज मेहरा व सचिन उप्रेती सहयोगी थे.कार्यक्रम मे सभासद भुवन डंगवाल द्वारा टीके लगाने हेतु आयी प्रेमजी अजीज फाउंडेशन के कार्यकर्ताओ को प्रशसती पत्र देकर सम्मानित भी किया.

















