पुलिस वर्दी पहनकर बनाए गए वायरल वीडियो पर SSP नैनीताल का त्वरित संज्ञान, युवकों पर की गई कार्यवाही।

पुलिस वर्दी पहनकर बनाए गए वायरल वीडियो पर SSP नैनीताल का त्वरित संज्ञान, युवकों पर की गई कार्यवाही।
ख़बर शेयर करें -

पुलिस वर्दी पहनकर बनाए गए वायरल वीडियो पर SSP नैनीताल का त्वरित संज्ञान, युवकों पर की गई कार्यवाही।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल, सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर बनाए गए वायरल वीडियो पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

विगत दिनों इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दो युवक उत्तराखंड पुलिस के निरीक्षक की वर्दी पहनकर वीडियो बनाते नजर आए। यह वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर तेजी से प्रसारित हुआ, जिसके बाद SSP ने इसे गंभीरता से लिया।

यह भी पढ़ें 👉  करणी सेना ने भरी चुनावी हुंकार, उत्तराखंड में 10 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव।

प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश यादव, कोतवाली हल्द्वानी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जांच में दोनों युवकों की पहचान दिनेश (निवासी हल्द्वानी) एवं दिव्यांश (निवासी मुखानी) के रूप में की गई। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वर्दी उन्होंने स्थानीय बाजार से खरीदी थी।

यह भी पढ़ें 👉  दाबका में समय से पहले पूरा हुआ लक्ष्य, पिछले वर्ष की तुलना में 19 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त। कोसी और दाबका नदियों में खनन सत्र 2025-26 सफलतापूर्वक सम्पन्न, 34.52 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित।


🔹 कानूनी कार्रवाई और चेतावनी:

  • दोनों युवकों से वायरल वीडियो तत्काल सोशल मीडिया से हटवाया गया

  • उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया गया।

  • दोनों से माफीनामा और लिखित आश्वासन लिया गया कि भविष्य में इस प्रकार की कोई हरकत नहीं करेंगे।

  • पुलिस वर्दी के सम्मान व मर्यादा की सख्त हिदायत भी दी गई।


🗣️ SSP नैनीताल का सख्त संदेश:

“पुलिस वर्दी कोई मनोरंजन का साधन नहीं, यह अनुशासन, मर्यादा और सेवा का प्रतीक है। इसका मज़ाक उड़ाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज में भ्रम पैदा करने वाला कृत्य है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

SSP मीणा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर कानून, वर्दी या सरकारी प्रतिष्ठानों की छवि को धूमिल करने वाले किसी भी कृत्य से बचें, अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  गैंगस्टर एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार, जिला बदर की कार्रवाई से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा।

ख़बर शेयर करें -