पंचायत चुनाव से पहले नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 3 गिरफ्तार, 27.20 ग्राम स्मैक बरामद।

पंचायत चुनाव से पहले नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 3 गिरफ्तार, 27.20 ग्राम स्मैक बरामद।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर/हल्द्वानी।
जनपद नैनीताल में पंचायत चुनावों की शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्नता सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर नैनीताल पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में SOG और बनभूलपुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 27.20 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एक रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक भी सीज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात, महिला-बाल सुरक्षा और खोया-पाया व्यवस्था तक पुलिस की मुस्तैदी को मिली सराहना, श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित।

पहला मामला:

एसओजी प्रभारी  संजीत राठौड़ के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने 17 जुलाई को जलविक होटल के पास, प्राइमरी स्कूल के सामने, राष्ट्रीय राजमार्ग रामपुर रोड से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया:

  • प्रशांत प्रकाश आर्या पुत्र त्रिभुवन प्रकाश आर्या (उम्र 30), निवासी पुरानी आईटीआई, हल्द्वानी

  • संदीप मनी पुत्र राजेंद्र मनी (उम्र 38), निवासी आनंद बाग, तल्ला गोरखपुर, हल्द्वानी

यह भी पढ़ें 👉  हर चौराहे और मेले में पुलिस दिखाई दे रही है, व्यवस्था बहुत अच्छी है”—श्रद्धालु, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा—सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा भरोसा।

दोनों अभियुक्त मो.सा. रॉयल एनफील्ड UK04T2788 में स्मैक की तस्करी करते पकड़े गए। इनके कब्जे से 11.80 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग ₹3,54,000) बरामद की गई।

गिरफ्तारी टीम में शामिल थे:
चौकी प्रभारी मंडी प्रेम राम विश्वकर्मा, कानि. तारा सिंह, ललित मेहरा, संतोष सिंह (SOG), अरुण राठौर (SOG)


दूसरा मामला:

थाना बनभूलपुरा पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी के निर्देशन में चेकिंग के दौरान रजत खान पुत्र नजाकत खान (उम्र 19 वर्ष), निवासी शनि बाजार चौक, बनभूलपुरा को इस्लाम की चाय की दुकान के पास, गौला पार्किंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया। युवक के पास से 15.40 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार।

अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी टीम:
उ.नि. मोनी टम्टा, का. भूपेंद्र जेष्ठा, का. सुनील कुमार, का. दिलशाद अहमद


पुलिस का कहना है कि पंचायत चुनावों के दौरान नशे की रोकथाम के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।