गौवंश स्कवायड टीम व पुलभट्टा पुलिस द्वारा प्रतिबंधित मांस के साथ 01 तस्कर को किया गिरफ्तार।

शादाब हुसैन  – सवांददाता

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर महोदय के अपराधियों की धरपकड़ और गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलभट्टा पुलिस व गौवंश सरक्षण स्कवायड टीम किच्छा द्वारा आज दिनांक 16.10.2022 को मुखबिर द्वारा दी गई गौ कसी की सूचना पर ग्राम शहदौरा थाना पुलभट्टा में मुखबिर की सूचना पर छापामारी की इस दौरान मौके पर प्रतिबंधित मांस बेचते हुए अभियुक्त गुड्डू पुत्र जमील अहमद निवासी शहदौरा थाना पुलभट्टा को 64 किलो प्रतिबन्धित मांश मय उपकरण क्रमशः एक लोहे की चापड दो छुरी , एक सूजा , एक लकडी का गुटका , एक तराजु हाथ वाला व ½ kg का एक बाँट के सहित गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 220 पाउच बरामद; आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

 

 

मौके से अन्य चार अभियुक्त गण मौका देख कर भाग गए जिसमें 1. फईम पुत्र कल्लू, 2. आजाद उर्फ छोटू पुत्र अलीहसन 3. आसिफ पुत्र छोटे नि0 शहदौरा 4. मन्नू पुत्र अज्ञात निवासीगण शहदौरा थाना पुलभट्टा उ0सि0नगर थे ।मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी को बुलाकर बरामदा गौ मांस के सैंपल लिए गए गिरफ्तार अभियुक्त गुड्डू उपरोक्त और फरार अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना पुलभट्टा में एफ आई आर नंबर 167/22 धारा 3/5/ 11(1)(2) उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया को अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बाइक-स्कूटी की जोरदार टक्कर, 21 वर्षीय युवक गंभीर; मौके पर पहुंचे एसपी सिटी।

 

 

फरार अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है अभियुक्तगणों का अपराधिक इतिहास है जो गोकशी के मामले में पहले भी जेल गए हैं। जिनके विरुद्ध अलग से गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका की मिलीभगत से सरकारी जमीन खुर्द-बुर्द करने का आरोप! रामनगर में बड़ा खेल बेनकाब, कालातीत लीज की जमीन पर निर्माण से मचा हड़कंप!।

 

*मीडिया सेल उधमसिंहनगर पुलिस* ।