पार्वती कुंज फेज-2 में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव।

ख़बर शेयर करें -

पार्वती कुंज फेज-2 में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर:
जन कल्याण समिति पार्वती कुंज फेज-2 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दिवान सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  26-सूत्रीय कार्यक्रम को गति देने के लिए मुख्य सचिव ने की व्यापक समीक्षा

विशिष्ट अतिथियों में निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, जेष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, बसई क्षेत्र पंचायत सदस्य शाम सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान बसई रचना रावत और सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत शामिल रहे। अतिथियों की उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  कर्णप्रयाग और नगरासू प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई जारी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

इस दौरान विधायक दिवान सिंह बिष्ट ने पार्वती कुंज फेज-2 के विकास कार्यों के लिए गेट निर्माण हेतु 5 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। क्षेत्रवासियों ने उनके इस योगदान के लिए आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  💥 *फोन पर जान धमकी और धार्मिक उन्माद फैलाने वाला नहीं बचा, महाराष्ट्र से दबोच लाई नैनीताल पुलिस* 🚨*नफरत और फोन में धमकी ने पहुचाया जेल* 💥*SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की चेतावनी- धर्म की आड़ में समाज में जहर घोलने वालों के खिलाफ कानून का डंडा पूरी सख्ती से चलेगा*

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का उत्साहपूर्वक आनंद लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया।


ख़बर शेयर करें -