हल्द्वानी में क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण, आयुक्त दीपक रावत ने दिए मरम्मत के निर्देश।

हल्द्वानी में क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण, आयुक्त दीपक रावत ने दिए मरम्मत के निर्देश।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

हल्द्वानी, 25 अगस्त 2025 (सू.वि.) –
आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सोमवार को हल्द्वानी शहर के विभिन्न क्षतिग्रस्त मार्गों का लोनि.वि., ब्रिडकुल एवं जलसंस्थान के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को प्राथमिकता से गड्ढामुक्त किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा के साथ आस्था भी—नंदा देवी महोत्सव में SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी, मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए निर्देश, माँ नंदा सुनंदा देवी की पूजा-अर्चना कर सभी के कुशल-मंगल की कामना।

आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। वर्षाकाल में डामरीकरण संभव न होने पर वैकल्पिक तरीकों से मरम्मत की जाए, ताकि जनता को आवागमन में दिक्कत न हो।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने काठगोदाम नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन के समीप सड़क, देवलचौड़ चौराहा मार्ग एवं टीपीनगर सड़क का जायजा लिया। काठगोदाम रोडवेज के पास पेयजल लाइन लीकेज व स्टेशन से पानी बहकर आने की समस्या पर उन्होंने जलसंस्थान को तत्काल लीकेज सुधारने तथा स्टेशन के पानी को ड्रेनेज सिस्टम में डालने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नंदा-सुनंदा महोत्सव में नैनीताल पुलिस बनी अपनों को मिलाने वाली कड़ी, 86 श्रद्धालुओं की मदद, 57 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को मिलाया परिवार से, 29 लोगों का खोया सामान लौटाया, SSP सहित अन्य अधिकारियों ने की खरीदारी, स्थानीय एवं दूर-दूर से आये व्यापारियों का बढ़ाया मनोबल।

देवलचौड़ और टीपीनगर मार्गों पर लोनि.वि. अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि इन मार्गों को शीघ्र गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा।

आयुक्त ने लोनि.वि. एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से शहर का निरीक्षण करें और वर्षाकाल में भी वैकल्पिक तरीकों से मरम्मत कार्य सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक, व्यापक जनसंपर्क अभियान पर चर्चा।

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, अधीक्षण अभियंता जलसंस्थान विशाल सक्सेना, अधिशासी अभियंता लोनि.वि. प्रत्युष कुमार तथा ब्रिडकुल के अधिकारी उपस्थित रहे।