सिद्ध पीठ श्री बालाजी मंदिर स्थापना दिवस धूमधाम से सम्पन्न।

सिद्ध पीठ श्री बालाजी मंदिर स्थापना दिवस धूमधाम से सम्पन्न।

सिद्ध पीठ श्री बालाजी मंदिर स्थापना दिवस धूमधाम से सम्पन्न।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। कोसी घाट स्थित सिद्ध पीठ श्री बालाजी मंदिर का 21वां स्थापना दिवस 26 व 27 अगस्त को बड़े ही हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया।

दोनों दिन सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में उमड़ी। भक्तों ने श्री बालाजी महाराज के दिव्य दर्शन किए और भंडारे का प्रसाद एवं 5100 लड्डुओं का प्रसाद ग्रहण किया। भगवान की लीलाओं का सजीव चित्रण आकर्षक झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

यह भी पढ़ें 👉  जलजनित रोग प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज, घर-घर स्क्रीनिंग जारी।

मंदिर के महंत डॉ. शुभम गर्ग ने श्री हनुमान चालीसा की विस्तृत व्याख्या करते हुए इसकी कथा का अनोखा रूप भक्तों के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी को प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने की प्रेरणा दी।

यह भी पढ़ें 👉  गौशाला से गर्जिया धाम और दिव्यांग विद्यालय तक पहुंची सेवा, इंदर रावत ने मनाया धामी का जन्मदिन।

सैकड़ों भक्त भजनों की धुन पर झूमते रहे और पूरे मंदिर परिसर में भक्ति का वातावरण गूंजता रहा। इस भव्य आयोजन में मंदिर के सैकड़ों सेवक दिन-रात सेवा में लगे रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा-सुनंदा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद नैनीताल पुलिस।

अंत में महंत डॉ. शुभम गर्ग ने सभी श्रद्धालुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।