कजाकिस्तान से लौटने पर एनसीसी कैडेट अंजलि का पीएनजी कॉलेज में भव्य स्वागत।

कजाकिस्तान से लौटने पर एनसीसी कैडेट अंजलि का पीएनजी कॉलेज में भव्य स्वागत।
ख़बर शेयर करें -

कजाकिस्तान से लौटने पर एनसीसी कैडेट अंजलि का पीएनजी कॉलेज में भव्य स्वागत।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर की 24 यूके गर्ल्स बटालियन की एनसीसी कैडेट अंजलि गोस्वामी कजाकिस्तान में आयोजित यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भारत का प्रतिनिधित्व कर लौटने के बाद मंगलवार को जब महाविद्यालय पहुंचीं तो उनका जोरदार स्वागत किया गया।

महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. एम.सी. पांडे ने अंजलि को सम्मानित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल पीएनजी कॉलेज बल्कि पूरे उत्तराखंड राज्य के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि अंजलि ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मुक्तेश्वर पुलिस को मिली सफलता।

इस अवसर पर अंजलि ने कहा कि “एनसीसी से जुड़ने से व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व करने जैसे अवसर प्राप्त होते हैं।” उन्होंने युवाओं से एनसीसी से जुड़ने और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  NEET री-एग्जाम को लेकर एक्शन में SSP मंजूनाथ टी.सी., परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, फ्रिस्किंग, CCTV और कड़ा पहरा... अफवाहबाजों और संदिग्धों पर पैनी नजर।

एएनओ लेफ्टिनेंट (डॉ.) कृष्णा भारती ने बताया कि अंजलि का चयन कड़ी प्रतियोगिताओं और विभिन्न मानकों को पार करने के बाद हुआ। यह कार्यक्रम एनसीसी द्वारा आयोजित एक विशेष पहल है, जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और समझ को बढ़ावा देना है।

अंजलि की इस उपलब्धि पर कॉलेज प्राचार्य प्रो. एम.सी. पांडे, चीफ प्रॉक्टर प्रो. एस.एस. मौर्या, 24 यूके गर्ल्स बटालियन एनसीसी अल्मोड़ा के प्रभारी कमान्डिंग ऑफिसर कर्नल जितेंद्र शर्मा, एएनओ लेफ्टिनेंट (डॉ.) कृष्णा भारती, 79 यूके बटालियन के एएनओ लेफ्टिनेंट (डॉ.) डी.एन. जोशी, प्रो. अनीता जोशी, प्रो. अनुमिता अग्रवाल सहित समस्त प्राध्यापकों व कर्मचारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दरबार में पहुंचे सांसद अजय भट्ट, सड़क से स्वास्थ्य तक की समस्याओं पर दिए त्वरित समाधान के निर्देश

कार्यक्रम के दौरान पूरा महाविद्यालय उत्साह और गर्व की भावना से सराबोर रहा।


ख़बर शेयर करें -