आपदा की घड़ी में जनसेवा की मिसाल बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

आपदा की घड़ी में जनसेवा की मिसाल बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
ख़बर शेयर करें -

आपदा की घड़ी में जनसेवा की मिसाल बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सबसे पहले हरिद्वार जिले के लक्सर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचे। कठिन परिस्थितियों को दरकिनार करते हुए मुख्यमंत्री धामी ट्रैक्टर के माध्यम से जलमग्न गाँवों तक पहुँचे और स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद किया।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में भार्गवी रावत का जलवा — जीते तीन गोल्ड मेडल, नेशनल के लिए चयनित।

मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन अधिकारियों को राहत व पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा, आवास, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं की सुनिश्चित व्यवस्था की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

सीएम धामी ने कहा, “राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में हर प्रभावित नागरिक के साथ खड़ी है। हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और बचाव कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।”

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने लक्सर क्षेत्र में जलभराव, क्षतिग्रस्त सड़कें, टूटे हुए पुल और जल से घिरे घरों का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं और आश्वस्त किया कि राहत कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली के बाद सफाई व्यवस्था पर जिलाधिकारी सख्त, अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि—

  • राहत शिविरों में समुचित भोजन, पानी, दवाइयाँ और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

  • प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए।

  • किसानों की फसल क्षति का त्वरित आंकलन कर मुआवजा प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए।

  • आवश्यकता अनुसार स्वास्थ्य शिविर लगाकर चिकित्सा सुविधाएं दी जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंटीन टेंडर में अनियमितताओं का आरोप — ग्रामीणों ने रेंजर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी।

मुख्यमंत्री के इस दौरे से स्थानीय जनता में एक सकारात्मक संदेश गया है। लोगों ने आपदा की इस घड़ी में सरकार द्वारा दिखाई जा रही तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की।

इस अवसर पर विधायक  प्रदीप बत्रा, जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार सहित जिला प्रशासन के अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।