खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने को जिम कॉर्बेट में आयोजित हुआ विशेष प्रशिक्षण।

खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने को जिम कॉर्बेट में आयोजित हुआ विशेष प्रशिक्षण।
ख़बर शेयर करें -

खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने को जिम कॉर्बेट में आयोजित हुआ विशेष प्रशिक्षण।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर।
भारतीय खाद्य संरक्षण एवं मानक प्राधिकरण भारत सरकार, खाद्य संरक्षा एवं औषध प्रशासन (FDA) उत्तराखंड तथा थर्ड पार्टी Diversey India Hygiene Pvt. Ltd. के संयुक्त तत्वावधान में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन रामनगर (नैनीताल) द्वारा जिम कॉर्बेट स्थित Tiara Resort में FOSTAC तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम (2 से 4 सितंबर) का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ और हेमकुंट साहिब रोपवे परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, मुख्य सचिव ने की समीक्षा

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य होटल एवं रेस्टोरेंट के फूड हैंडलर्स को भोजन की शुद्धता सुनिश्चित करने, उत्पादन, भंडारण एवं परोसने के सुरक्षित तरीकों की जानकारी देना है। कार्यक्रम में विभिन्न रिजॉर्ट्स, होटल्स और रेस्टोरेंट्स के प्रबंधक व कर्मचारी पंजीकरण कराने के बाद प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मुक्तेश्वर पुलिस को मिली सफलता।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त कुमाऊं मंडल खाद्य सुरक्षा  आर.एम. कठायत, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा  अजय सिंह रावत और जिम कॉर्बेट रिजॉर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष  राजीव कुमार साह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड और NEET परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस का ट्रैफिक प्लान जारी, 20-21 जून को रहेगा विशेष डायवर्जन।

इस अवसर पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामनगर  असलम खान, Diversey के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर Delhi–NCR & Uttarakhand गौरव सिंह, टेरिटरी मैनेजर उत्तराखंड  नितिन कुमार, अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर Diversey  अमित त्यागी, जिम कॉर्बेट रिजॉर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव  अनिल बोठियाल एवं कोर कमेटी सदस्य  एन.डी. पालीवाल उपस्थित रहे।


ख़बर शेयर करें -